फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदित, हंपी की हार से मंगोलिया ने भारत को 3-3 से ड्रा पर रोका

Sun, 23 Aug 2020 08:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारत को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में शनिवार को छठे दौर में मंगोलिया ने 3-3 की ड्रा पर रोक दिया, जिससे पूल ए की तालिका में चीन शीर्ष पर पहुंच गया। भारतीय टीम चौथे और पांचवें दौर में क्रमश: इंडोनेशिया (4.5-1.5) और वियतनाम (4-2) पर जीत दर्ज करने के बाद कम रैंकिंग वाली मंगोलिया की चुनौती से पार नहीं पा सकी। मंगोलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान विदित संतोष गुजराती और विश्व चैंपियन कोनेरु हंपी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। इन दोनों के अलावा इस दौर में आर वैशाली भी अपना मुकाबला हार गईं, जिससे भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें