शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद ने माना कि नतीजों के हिसाब से उनके लिए साल 2019 बेहद खराब रहा लेकिन कुछ खराब पल ना होते तो उनके लिए स्थिति अलग होती। उन्होंने कहा, ‘शतरंज के दृष्टिकोण से बात करूं तो 2019 मेरे लिए और शायद भारत के लिए भी निराशाजनक रहा। हमारे पास शानदार खिलाड़ी होते हुए भी कोई भी कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। निजी तौर पर मुझे लगता है कि आखिरी क्षणों में मैंने लचर प्रदर्शन किया।’