फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: सुपर यूनाइटेड टूर्नामेंट में गुकेश ने बनाई तीन अंक की बढ़त, वेसली को हराकर रैपिड वर्ग में शीर्ष पर रहे

Sat, 05 Jul 2025 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जगरेब

सार

प्रज्ञानंद ने 7वें दौर में इवान सेरिक को हराया। वह नौ अंक लेकर कारुआना के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश ने तीसरे दिन दो ड्रॉ खेले और फिर वेसली को हराया।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद विश्व चैंपियन डी गुकेश ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए रैपिड वर्ग में शीर्ष पर रहे। उन्होंने अंतिम नौवें दौर में अमेरिका के वेसली सो को हराया। उनके कुल 14 अंक रहे और उन्होंने तीन अंकों की बड़ी बढ़त बनाई है।
विज्ञापन

प्रज्ञानंद ने 7वें दौर में इवान सेरिक को हराया। वह नौ अंक लेकर कारुआना के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश ने तीसरे दिन दो ड्रॉ खेले और फिर वेसली को हराया। उन्हें नौवें दौर में डूडा के खिलाफ हार मिली, दो ड्रॉ खेले, 6 में जीत हासिल की। ब्लिट्ज में 18 दौर खेले जाएंगे, यहां गुकेश की 3 अंकों की बढ़त काम आएगी।
विज्ञापन

हार के बाद बोले कार्लसन, मजा नहीं आ रहा
जगरेब। विश्व चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के विश्व विजेता मैग्नस कार्लसन ने कहा कि उन्हें अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की छठी बाजी में हराया। इससे पहले पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। नॉर्वे में हार के बाद तो उन्होंने गुस्से और निराशा में मेज पर मुक्का भी मार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें