फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश ने वेई यी से ड्रॉ खेला, प्रज्ञानंद ने कारुआना और दिव्या ने इरिना को हराया, वैशाली को मिली हार

Sat, 01 Feb 2025 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड)

सार

चैलेंजर्स वर्ग में दिव्या देशमुख ने रोमानिया की इरिना बुलमागा को हराया, लेकिन आर वैशाली अजरबैजान की आयडिन सुलेमानली से हार गईं।
विज्ञापन
प्रगना और गुकेश - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने चीन के वेई यी के खिलाफ आसान ड्रॉ खेल कर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपनी आधे अंक की बढ़त बरकरार रखी, जबकि आर प्रज्ञानंद ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारुआना को हराकर खुद को खिताब का प्रबल दावेदार बनाए रखा। गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए वेई यी के खिलाफ 30 चाल मेंं बाजी ड्रॉ कराई। उनके अब संभावित 11 में से आठ अंक हैं।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल करके कारुआना को चौंका दिया और उनके अब 7.5 अंक हो गए हैं। वह उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने जर्मनी के विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला। भारत के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी यह दिन अच्छा रहा। पी हरिकृष्णा ने सर्बिया के एलेक्सी सराना को जबकि लियोन ल्यूक मेंडोंका ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव को हराया। इस बीच अर्जुन एरिगैसी ने नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन


चैलेंजर्स वर्ग में दिव्या देशमुख ने रोमानिया की इरिना बुलमागा को हराया, लेकिन आर वैशाली अजरबैजान की आयडिन सुलेमानली से हार गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें