फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में गुकेश संयुक्त पांचवें स्थान पर, कारुआना ने बढ़त हासिल की

Wed, 13 Aug 2025 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)

सार

गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अगले दो मुकाबले ड्रॉ खेले।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक बाजी में हार का सामना करना पड़ा जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रॉ खेली जिससे वह 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन

गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अगले दो मुकाबले ड्रॉ खेले। इस बीच अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन को दिन की आखिरी बाजी में हराकर दो अंकों की बढ़त ले ली। गुकेश की तरह अरोनियन भी केवल दो बाजी ड्रॉ करा पाए और एक हार गए।

रैपिड में अब जबकि केवल तीन दौर का खेल बचा हुआ है तब कारुआना संभावित 12 में से 10 अंक लेकर इस वर्ग में जीत की स्थिति में दिख रहे हैं। अरोनियन अभी भी आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अमेरिका के ही वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वाचियर-लाग्रेव सात अंकों के साथ चौथे, जबकि गुकेश एक और अमेरिकी खिलाड़ी लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और वियतनाम के लिएम ले क्वांग पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। अमेरिका के ग्रिगोरी ओपरिन उनसे दो अंक पीछे हैं। सैम शैंकलैंड ने गुकेश को हराकर दो अंक हासिल किए लेकिन वह अंतिम स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें