फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: विश्वकप के दूसरे दौर में पहुंचे ग्रैंडमास्टर नारायणन, भारतीय खिलाड़ी ने पेरू के स्टीवन को दी मात

Tue, 04 Nov 2025 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी (गोवा)

सार

शतरंज विश्वकप 23 साल बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 206 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
नारायणन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के एसएल नारायणन ने पेरू के स्टीवन रोजास को हराकर शतरंज विश्वकप 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वह टाई ब्रेकर के जरिए राउंड ऑफ-128 में पहुंचने वाले पहले गैरवरीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पेरू के ग्रैंडमास्टर स्टीवन रोजास को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन


पहले दो मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद उन्होंने शानदार खेल दिखाया और दो मुकाबले अपने नाम किए। अब उनका मुकाबला इंग्लैंड के निकिता वित्यूगोव से होगा। उनके बाद भारत के दिप्तायन घोष ने चीन के पेंग शियोंगजियन से दोनों टाई-ब्रेकर गेम जीतकर क्वालिफाई किया। वह दूसरे दौर में अमेरिकी इयान नेपोम्नियाची से भिड़ेंगे। वी प्रणव ने अल्जीरिया के अला एद्दिने बौलरेन्स को 2-0 से, रौनक साधवानी ने डेनियल बैरिश को 1.5-0.5 से, एम प्रणेश ने सतबेक अख्मेदिनोव को 1.5-0.5 से मात दी। एजेंसी

पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं दिव्या देशमुख  
विश्वकप में एकमात्र महिला खिलाड़ी  ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं। उन्हें पहले दौर में ग्रीस के ग्रैंडमास्टर स्टामाटिस कौरकौलोस-आर्दितिस से दोनों मुकाबले हारकर बाहर हो गईं। भारत के अन्य शीर्ष खिलाड़ी डी.गुकेश, आर प्रगनानंदा, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती को पहले दौर में बाय मिला है। वह अगले दौर में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें