फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: शतरंज टूर्नामेंट में अर्जुन का खराब प्रदर्शन जारी, विश्व चैंपियन गुकेश शीर्ष पर, प्रज्ञानंद को मिली हार

Thu, 30 Jan 2025 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी (नीदरलैंड)

सार

चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन बनने के बाद 18 वर्षीय गुकेश का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। गुकेश ने जीत के बाद कहा, मैं खुश हूं कि मैंने आज अच्छा मुकाबला खेला।
विज्ञापन
एरिगैसी और गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में नौवें दौर के बाद एकल बढ़त बना ली है। गुकेश हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंका को सफेद मोहरों से हराकर शीर्ष पर पहुंचे। गुकेश के साढ़े छह अंक हो गए हैं। वहीं, आर प्रगनानंदा को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के अनीष गिरी ने पराजित किया। आठवें दौर तक प्रगनानंदा, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव, गुकेश के साथ बढ़त पर थे। प्रगनानंदा के अभी भी 5.5 अंक हैं, जबकि गिरी के 4.5 अंक हो गए हैं। गुकेश को अब्दुसत्तारोव (6) के ड्रॉ खेलने का भी फायदा मिला। उन्हें विश्व नंबर दो अमेरिकी फैबियानो कारुआना (5) ने ड्रॉ पर रोका।
विज्ञापन


अच्छा खेलने पर खुश हूं : गुकेश
चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन बनने के बाद 18 वर्षीय गुकेश का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। गुकेश ने जीत के बाद कहा, मैं खुश हूं कि मैंने आज अच्छा मुकाबला खेला। टूर्नामेंट में अभी भी चार दौर शेष हैं, इसलिए मैं अभी बढ़त के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अपने अच्छा खेलने को लेकर ही खुश हूं। गुकेश से पीछे सत्तारोव और स्लोवानिया के व्लादीमीर फेडोसीव हैं। दोनों के छह अंक हैं। फेडोसीव ने विश्व चैंपियनशिप में गुकेश की रणनीतिक टीम में रहे पी हरिकृष्णा (4) को हराया।

अर्जुन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
हार के बावजूद प्रगनानंदा चौथे स्थान पर हैं। वह अगले चार दौर में अच्छा प्रदर्शन कर वापसी कर सकते हैं। एक अन्य भारतीय अर्जुन एरिगेसी (2.5) का टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। उन्होंने चीन के वेई यी (5) के साथ ड्रॉ खेला। एरिगेसी ने इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के चलते देश के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी की पदवी गंवाई है, साथ ही उनकी लाइव रेटिंग भी 2800 से काफी नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें