फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: पहली बाजी गंवाने के बाद गुकेश की नजरें करुआना के खिलाफ वापसी पर, हर हाल में जीत जरूरी

Mon, 10 Feb 2025 06:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग (जर्मनी)

सार

रविवार को ‘सामान्य टाइम कंट्रोल’ के अंतर्गत गुकेश क्वार्टर फाइनल की पहली बाजी में करुआना से हार गए थे। भारतीय खिलाड़ी अब काले मोहरों से खेलते हुए दबाव में होगा और मुकाबले को बराबर कराने के लिए उन्हें करुआना को हर हाल में हराना होगा।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश पहली बाजी गंवाने के बाद मंगलवार को यहां फ्री स्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ वापसी करने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन


रविवार को ‘सामान्य टाइम कंट्रोल’ के अंतर्गत गुकेश क्वार्टर फाइनल की पहली बाजी में करुआना से हार गए थे। भारतीय खिलाड़ी अब काले मोहरों से खेलते हुए दबाव में होगा और मुकाबले को बराबर कराने के लिए उन्हें करुआना को हर हाल में हराना होगा।

फ्रीस्टाइल शतरंज में प्यादे अपनी जगह पर बरकरार रहते हैं जबकि बाकी मोहरों की स्थिति को 960 तरीके से बदला जा सकता है।

महान खिलाड़ी बॉबी फिशर फ्रीस्टाइल शतरंज की वकालत करने वाले पहले व्यक्ति थे और नए प्रारूप को मिले समर्थन को देखते हुए यह खेल का भविष्य हो सकता है।

पहली बाजी में गुकेश ने अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा था लेकिन इसके बाद उन्होंने करुआना को वापसी करने का मौका दे दिया।

मैग्नस कार्लसन ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ आसान जीत दर्ज की जबकि फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा को जर्मनी के विन्सेंट केमर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल की अन्य बाजियों में उज्बेकिस्तान के जेवोखिर सिंदारोव ने अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के साथ ड्रॉ खेला जबकि नौवें स्थान के मुकाबले में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसीव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें