चेन्नई स्पार्टन्स ने कालीकट हीरोज के अजेय अभियान पर रोक लगाकर शुक्रवार को फाइनल में 3-0 से जीत दर्ज करके पहली प्रो वॉलीबाल लीग (पीवीएल) का खिताब जीता।
चेन्नई ने यह मैच 15-11, 15-12, 16-14 से जीता। लीग में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले और सर्वश्रेष्ठ स्पाइकर रूडी वरहोफ ने चेन्नई के लिए13 अंक बनाए।
कालीकट की तरफ से अजित लाल ने सर्वाधिक नौ अंक बनाए। पीवीएल का पहला खिताब जीतने के साथ ही चेन्नई ने एफआईवीबी एशियाई पुरूष क्लब वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिये भी क्वालीफाई किया।