फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह की याद में: बेटे जीव ने कहा- नहीं भूल सकता फौजियों का डैडी को सैल्यूट करना

Tue, 22 Jun 2021 07:12 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि मैंने अपने माता-पिता को खो दिया। मेरे लिए यह बात भी काफी जज्बाती है कि मुझे लोगों से हजारों संदेश मिल रहे हैं जैसे उन्होंने भी कोई अपना खो दिया है
विज्ञापन
अपने पिता के साथ जीव मिल्खा सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि उन्हें अपने पिता की अंतिम यात्रा की ज्यादा बातें याद नहीं है लेकिन वो वह दृश्य कभी नहीं भूलेंगे जब सेना का वाहन आया और उनसे निकले सैनिकों ने डैडी को सैल्यूट किया। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में शुक्रवार को कोविड-19 की जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

विज्ञापन


जीव ने ट्वीट किया कि हमारा परिवार हमेशा भारतीय सेना का आभारी रहेगा और वह एक बार फिर उन्हें शुक्रिया कहना चाहते हैं। अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैंने अपने माता-पिता को खो दिया। मेरे लिए यह बात भी काफी जज्बाती है कि मुझे लोगों से हजारों संदेश मिल रहे हैं जैसे उन्होंने भी कोई अपना खो दिया है। डैड के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का इस समय दुख की घड़ी में हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।

डैड मेरे सबसे अच्छे दोस्त, गाइड और मार्गदर्शक थे 
जीव ने कहा कि उन्हें जिंदगी भर पिता की कमी खलेगी क्योंकि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त, गाइड और मेंटर (परामर्शदाता) थे। उनकी कमी से निपटने के लिए उन्हें जीवन भर के जज्बे की जरूरत होगी। रविवार को पितृदिवस पर उन्होंने कहा कि मुझे यह अहसास फिर हुआ कि मैंने क्या खो दिया।
विज्ञापन


स्टार गोल्फर जीव उस समय दुबई में थे जब मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। कुछ दिन बाद वह चंडीगढ़ पहुंच गए। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि सभी तरह के मुश्किल हालात से निपटने के लिए मेरे पास उसी तरह का जज्बा और आंतरिक शक्ति होती। अभी मुझे इसकी बहुत जरूरत है और जीवन में आगे होगी।
दिग्गज मिल्खा की पत्नी और भारतीय वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का निधन पति मिल्खा के निधन से पांच दिन पहले हुआ था। जीव ने कहा था कि मां परिवार की रीढ़ की हड्डी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें