फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश खेल मंत्री ने कहा, हम चाहते हैं भारत राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लें

Wed, 14 Aug 2019 10:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर किए जाने के भारत के विरोध पर ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह चाहते है कि बर्मिंघम में 2022 में होने वाले खेलों में भारतीय दल भाग ले।

विज्ञापन


 ब्रिटेन के खेल मंत्री नाइजेल एडम्स ने कहा कि राष्ट्रमंडल में काफी अहम देश हैं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) से इस मामले का हल निकालने के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सवाल नहीं कि हम चाहते है भारत यहां मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि हमें पता है राष्ट्रमंडल देशों में निशानेबाजों को लेकर लोग कितने जूनूनी हैं। मैं इस मामले में सीजीएफ को लिखकर कह चुका हूं कि क्या हम किसी अन्य तरीके से निशानेबाजी को समायोजित कर सकते हैं, शायद राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन कर के।’’ 
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाये जाने के कारण बर्मिंघम में 2022 में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा और इस पर सरकार की मंजूरी मांगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें