फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बार के ब्रिटिश फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन नाइटहुड से सम्मानित 

Fri, 01 Jan 2021 07:16 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : PTI
विज्ञापन

सात बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को अब ‘सर’ की उपाधि मिल गई है। ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन को ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइटहुड' से सम्मानित किया।

विज्ञापन


यह सम्मान पाने वाले व्यक्ति के नाम के आगे 'सर' लगाया जाता है। हैमिल्टन यह सम्मान पाने वाले छठे फॉर्मूला वन ड्राइवर हैं। पैंतीस वर्षीय हैमिल्टन ने इस बार लगातार चौथे साल विश्व खिताब जीता।


इसके साथ उन्होंने जर्मनी के दिग्गज ड्राइवर माइकल शूमाकर के सर्वाधिक बार यह खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने यह उपलब्धि दो महीने पहले तुर्की ग्रां प्री जीतकर हासिल की।
विज्ञापन

 

सात बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन अब तक 95 रेस अपने नाम कर चुके हैं। लुईस हैमिल्टन नाइटहुड की उपाधि हासिल करने वाले पहले एफ-1 ड्राइवर नहीं है। लुइर्स हैमिल्टन से पहले पांच ड्राइवर्स को यह सम्मान मिल चुका है। सर जैकी स्टीवर्ट, सर स्टर्लिंग मॉस, सर फ्रैंक विलियम्स, सर पैट्रिक हेड और सर जैक बॉथम को पहले नाइटहुड सम्मान से नवाजा जा चुका है। लुईस हैमिल्टन यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे फार्मूला वन चालक हैं। बता दें कि लुईस हैमिल्टन को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द इयर, बीसीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर, जीक्यू गेम चेंजर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। 

2020 में लुईस हैमिल्टन ने अपार सफलता हासिल की
लुईस हैमिल्टन के लिए साल 2020 अपार सफलता वाला रहा है। इसी साल उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व खिताब पर कब्जा किया। उनकी इस उपलब्धि के कारण ही मर्सीडीज की टीम भी लगातार सातवीं बार कार निर्माता का खिताब जीतने में सफल रही है।

लुईस हैमिल्टन ने पहले ही खेल इतिहास में किसी से भी ज्यादा रेस, पोल पोजीशन और पोडियम फिनिश किया है, लेकिन सीजन की धीमी शुरुआत के बाद 35 साल के लुईस हैमिल्टन ने अपना जलवा बरकरार रखने की कोशिश की। चेकर्ड फ्लैग पार करने के बाद लुईस हैमिल्टन ने रेडियो पर टीम के साथ कहा था, 'धन्यवाद साथियों। यह सभी बच्चों के लिए है, जो असंभव का सपना देखते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। मुझे आप पर विश्वास है।'

लुईस हैमिल्टन ने कहा, 'मैं पिट-लेन में विश्व चैंपियनशिप हार चुका हूं। मैंने 2007 से अपना पाठ सीखा। मुझे लगता है कि मेरा नियंत्रण सही हुआ है और बारिश होती है तो भी मैं स्थिति पर नियंत्रण पा सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें