कुछ दिन पहले रियो ओलंपिक के दौरान ब्राजील की एक महिला खिलाड़ी को उनकी गर्लफ्रेंड ने प्रपोज किया था। उनकी किस और तस्वीरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।
अब रियो ओलंपिक में इसी तरह का एक और उदाहरण देखने को मिला, जब ब्रिटेन के स्पीड वॉकर टॉम बोसवर्थ ने अपने पार्टनर हैरी डाइनली को कोपकबाना बीच पर प्रपोज किया। तीन बार ब्रिटिश रिकॉर्ड बनाने वाले टॉम समलैंगिक हैं।
खुलकर समलैंगिक के रूप में सामने आने वाले टॉम पहले ब्रिटिश ट्रैक खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में अपने प्यार का इजहार करने वाले टॉम भी रियो ओलंपिक के प्रेमियों की सूची में शामिल हो गए हैं।