फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: गोल्फर दीक्षा का शानदार प्रदर्शन, अरेमको टीम सीरीज खिताब दिलाया

Mon, 12 Jul 2021 03:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की गोल्फर डागर ने टीम की अपनी साथियों के साथ अरेमको टीम सीरीज खिताब पर कब्जा कर लिया। दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक एलईटी खिताब जीतने वालीं दूसरे भारतीय महिला गोल्फर बन गईं। 
विज्ञापन
दीक्षा डागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी के साथ चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर यहां अरेमको टीम सीरीज खिताब जीता। दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान, सेरिन शिमिट और एमेच्योर एंड्रयू केल्सी के साथ मिलकर शनिवार को अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) खिताब जीता।
विज्ञापन


दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक एलईटी खिताब जीतने वालीं दूसरे भारतीय महिला गोल्फर बनीं। अदिति ने यूरोपीय टूर पर तीन खिताब जीते हैं। कोवान और शिमिट का यह पहला खिताब है। दीक्षा की मौजूदगी वाली तीन पेशेवर और एक एमेच्योर खिलाड़ी की टीम का अंतिम दौर में कुल स्कोर 12 अंडर रहा। 

टीम ने कुल 41 अंडर 397 का स्कोर बनाकर तीन शॉट के अंतर से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 150000 डॉलर मिले जिसमें से दीक्षा के खाते में 50000 डॉलर आए जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें