ब्रेंडन जोंस ने नैसकार एक्सफिनिटी सीरीज रेस जीत ली, जो कंसास स्पीडवे पर उनकी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 23 साल के जोंस की सत्र की यह दूसरी जीत है। उन्होंने आस्टिन सिंड्रिक को पछाड़कर उन्हें लगातार चार जीत के सैम अर्ड के सीरीज रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी रोक दिया। सिंड्रिक 175 लैप की रेस में 131 लैप तक आगे थे, लेकिन जोंस ने उन्हें पछाड़ दिया। हैरिसन बर्टन तीसरे स्थान पर रहे। रेयान सीज ने चौथा जबकि रोस चेस्टेन ने पांचवां स्थान हासिल किया।