फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद यह उत्तरी अमेरिका में मुक्केबाजी की वापसी, स्टीवेन्सन ने कारबालो को नॉकआउट किया

Wed, 10 Jun 2020 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लास वेगास में बॉक्सिंग की वापसी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

शकूर स्टीवेन्सन ने वेगास में मुक्केबाजी की वापसी पर फिर से अपना दबदबा दिखाते हुए मंगलवार की रात को फेलिक्स कारबालो को छठे राउंड में ही नॉकआउट कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद यह उत्तरी अमेरिका में आयोजित पहला प्रमुख मुक्केबाजी मुकाबला था।

विज्ञापन


अब तक 14-0 का रिकॉर्ड रखने वाले डब्ल्यूबीओ फीदरवेट चैंपियन स्टीवेनसन यहां पहुंचने के बाद से ही मुकाबले तक पृथकवास में रहकर अभ्यास कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने प्यूर्टोरिको के अनुभवी मुक्केबाज के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अमेरिका के ओलंपिक रजत पदक विजेता स्टीवेनसन शुरू से ही कारबालो पर हावी हो गए और उन्होंने किसी भी समय अपने प्रतिद्वंद्वी को मौका नहीं दिया। पांचवें राउंड में उनके बाएं हाथ पर चोट भी लगी, लेकिन वह छठे राउंड में ही मुकाबला समाप्त करने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें