फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप में पांच पदक पक्के, पांच भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में

Fri, 08 Aug 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप साथ में हो रही है। भारत के अंडर 22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
शिवम - फोटो : BFI Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पांच पुरूष मुक्केबाज भी अंडर 19 एशियाई चैम्पियनशिप में अपने-अपने भारवर्ग के मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए जिससे उनका पदक पक्का हो गया है। शिवम (55 किलो ), मौसम सुहाग (65 किलो ), राहुल कुंडू (75 किलो), गौरव (85 किलो) और हेमंत सांगवान (90 किलो ) ने अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पहले सात महिला मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप साथ में हो रही है। भारत के अंडर 22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के हो गए हैं। शिवम ने उजबेकिस्तान के अब्दुलअजीज अब्दुनाजारोव को 5-0 से हराया, जबकि मौसम ने किर्गीस्तान के मुखम्मद अलीमबेकोव को 3-2 से मात दी। राहुल ने दक्षिण कोरिया के ऊंजो जियोंग को हराया जब रैफरी ने मुकाबला रोक दिया। गौरव ने चीनी ताइपै के कुआंग याओ चेंग को मात दी। हेमंत ने उजबेकिस्तान के मुहम्मदरिजो सिद्दीकोव को हराया। कृष हालांकि 90 प्लस वर्ग में ईरान के अब्बास घर्शास्बी से हार गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें