फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बॉक्सिंग संघ को IOA से मान्यता मिली

Sat, 08 Apr 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
बॉक्सिंग - फोटो : Yahoo
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक असोसिएशन ने भारतीय बॉक्सिंग संघ को मान्यता दे दी है। इसके साथ ही दोनों संस्थाओं के बीच जारी मदभेद भी खत्म हो गया है। IOA ने बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह को पत्र लिखकर कहा, "7 फरवरी को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार आईओए भारतीय बॉक्सिंग को मान्यता प्रदान करता है।" 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (AIBA) और खेल मंत्रायल अधिकारियों की निगरानी में बॉक्सिंग संघ के चुनाव हुए थे, जिसके बाद ही बीएफआई को खेल का जिम्म सौंपा गया। अजय हिंस ने कहा, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। हर खेल संस्था को मिलकर काम करना चाहिए ताकि भारतीयों खेलों और खिलाड़ियों का भला हो सके।"

इससे पहले आईओए ने बीएफआई को मान्यता देने से इंकार कर दिया था क्योंकि उसके अनुसार भारतीय अमेच्योर बॉक्सिंग संघ (आईएबीएफ) ही इस खेल को देखता था। हालांकि आईएबीएफ को अब पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। बीएफआई को पहले से ही खेल मंत्रालय और एआईबीए से मान्यता प्राप्त है और अब यह भारतीय बॉक्सिंग की मान्यता प्राप्त सर्वेच्च संस्था बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें