फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों और कोच का कोरोना बीमा करने वाला पहला खेल संगठन बना बॉक्सिंग फेडरेशन

Sun, 24 May 2020 03:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस भले ही दुनिया से अभी गया न हो, लेकिन खेल जगत हिम्मत दिखाते हुए दोबारा पटरी पर लौटने की तैयारी कर रहा है। लॉकडाउन 4.0 में मिली कई रियायतों में खेल परिसर और स्टेडियम में प्रैक्टिस की अनुमति एक बड़ा फैसला था। अब बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी BFI ओलंपिक को देखते हुए सबसे पहले अभ्यास शिविर शुरू करने वाला खेल संगठन बनने जा रहा है। 10 जून से पटियाला के NIS (नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान) में पुरुष और महिला दोनों ही एथलीट एकत्रित होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 बीमा करने वाला पहला खेल संगठन

इतना ही नहीं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अपने खिलाड़ियों का बीमा करवाने वाला पहला राष्ट्रीय खेल महासंघ भी बन गया। बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही इस राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने वाले बॉक्सर्स, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ का बीमा होगा। शिविर में मुक्केबाजों और कोचिंग स्टाफ को 5 लाख रुपये तक की मूल बीमा राशि दी जाएगी। टॉप-अप राशि, जिसमें COVID-19 बीमा कवर शामिल होगा, मूल पॉलिसी कवर के 50 से 75 प्रतिशत (2.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये) के बीच कहीं भी होगा। संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिविर के शुरू होते ही यह कोविड-19 पॉलिसी लागू हो जाएगी। अपने एसओपी में बीमा कवर शुरू करने के अलावा, बीएफआई ने अपने प्रशिक्षण को फिर से शुरू करते हुए शिविरार्थियों द्वारा बरती जाने वाली कुछ सावधानियों और प्रोटोकॉल को भी सूचीबद्ध किया है।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में ये मुक्केबाज शामिल

यह फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया गया, जहां ओलंपिक की तैयारी कर रहे मुक्केबाजों के साथ बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती, उपाध्यक्ष राजेश भंडारी, उच्च प्रदर्शन के निदेशक सैंटियागो नीवा (पुरुष) और राफेल बर्गमास्को (महिला) और मुख्य राष्ट्रीय कोच सीए कुट्टप्पा (पुरुष) और मोहम्मद अली कमर (महिला) ने साथ भाग लिया। अमित पंघाल (52 किग्रा), सतीश कुमार (+91 किग्रा), एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई कर चुके तीन अन्य मुक्केबाज मनीष कुमार (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) इस दौरान मौजूद नहीं थे। हालांकि NIS पटियाला को अभी स्थानीय प्रशासन से आउटडोर ट्रेनिंग कैंप को लेकर अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें