फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games के लिए मुक्केबाजों की लिस्ट जारी, मैरीकोम समेत ये खिलाड़ी संभालेंगे मोर्चा

Wed, 07 Mar 2018 01:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरी कॉम और शिव थापा - फोटो : File
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मुक्केबाजों के नाम का ऐलान किया। अप्रैल में होने वाले आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को एमसी मैरीकोम और मनोज कुमार जैसे प्रतिभाशाली मुक्केबाजी से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम में कैटेगरी ट्रायल्स में जीत दर्ज करने वाले नमन तंवर और गौरव सोलंकी पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाया है। इसके अलावा इंडिया ओपन की 51 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली मुक्केबाज पिंकी रानी को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

मनोज कुमार - फोटो : getty
हाल ही में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने वाले विकास कृष्णन और मनोज कुमार इस बार मुक्केबाजी में मेंस डिपार्ट को लीड करेंगे। वहीं स्ट्रांड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले अमित फांगल को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भेजा जा रहा है।

टीम लिस्ट

वूमेन
एमसी मैरीकोम (45-48 किलोग्राम)
पिंकी रानी (51किलोग्राम)
लैशराम देवी (60 किलोग्राम)
लोवलिना बोगोहेन (69 किलोग्राम)

मेंस
अमित फांगल (46-49 किलोग्राम)
गौरव सोलंकी (52 किलोग्राम)
हुस्साम मोहम्मद (56 किलोग्राम)
मनीष कौशिक (60 किलोग्राम)
मनोज कुमार (69 किलोग्राम)
विकास कृष्णन (75 किलोग्राम)
नमन तंवर (91 किलोग्राम)
सतीष कुमार (91 किलोग्राम प्लस)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें