फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सरों का जेएसडब्लू बेल्लारी में लगेगा कैंप, अब यूरोपीय टीमों के साथ करेंगे ओलंपिक की तैयारी

Wed, 23 Dec 2020 07:03 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैरीकॉम महिला मुक्केबाज - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इटली और जर्मनी से लौटे बॉक्सर अब भारत में ही यूरोपीय देशों के मुक्केबाजों के साथ ओलंपिक की तैयारियों में जुटेंगे। बॉक्सरों की तैयारियों के लिए कुछ यूरोपीय देशों को जेएसडब्लू बेल्लारी बुलाया जा रहा है। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके या फिर क्वालिफाई करने की होड़ में शामिल बॉक्सरों को बेल्लारी में लगने वाले कैंप में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके पुरष और महिला बॉक्सरों की अलग से बेल्लारी और अन्य बॉक्सरों का कैंप एनआईएस पटियाला में लगाया जाएगा। बेल्लारी का कैंप पांच जनवरी से शुरू किया जाएगा।

फेडरेशन का कहना है कि भारतीय टीम के साथ कई यूरोपीय देश तैयारियां करने के इच्छुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयरलैंड समेत कुछ देश आमंत्रित किए गए हैं। यूरोपीय देशों के बॉक्सरों के साथ तैयारियां पूरी करने के बाद एक बार उन्हें एनआईएस पटियाला भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें