फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन चार्ल्स से लड़ेंगे विजेंदर, 22 को होगी फाइट

Mon, 18 Nov 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह 22 नवंबर को अपने अगले पेशेवर मुकाबले में दो बार के पूर्व कॉमनवेल्थ सुपर मिडिलवेट चैंपियन घाना के चार्ल्स एडमू के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

विज्ञापन


34 वर्षीय विजेंदर ने इस साल जुलाई में अमेरिका में पदार्पण करके माइक स्नाइडेर को हराकर लगातार 11वीं जीत दर्ज की थी। वह दस राउंड के मुकाबले में चार्ल्स से खेलेंगे जो 47 मुकाबलों में से 33 जीत चुके हैं, जिसमें से 26 नॉकआउट हैं।

डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिपिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने कहा,‘दो महीने से कड़ा अभ्यास करने के बाद अब मैं जीत के साथ शुरुआत करने को पूरी तरह से तैयार हूं । मेरे लिए यह मुकाबला अगले साल होने वाले विश्व खिताब मुकाबले की तैयारी जैसा होगा। इसमें कोई शक नहीं कि चार्ल्स एक अनुभवी और कड़ा प्रतिद्वंद्वी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें