फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग में अजेय विजेंदर की निगाह विश्व खिताब पर

Fri, 03 Jan 2020 08:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
विज्ञापन

राजनीति के रिंग में करियर की नई पारी का पदार्पण कर चुके विजेंदर सिंह पिछले पांच साल में पेशेवर मुक्केबाजी का कोई भी मुकाबला नहीं हारे और अब विश्व खिताब के साथ इस लय को कायम रखना चाहते हैं। भारत को मुक्केबाजी और विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक का पहला पदक दिलाने वाले विजेंदर का पेशेवर सर्किट पर 12-0 का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब मेरी सारी तैयारी विश्व खिताब की है। मैं इस साल तीन चार मुकाबले लड़ूंगा जिनमें विश्व खिताब बड़ा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह मुकाबला भारत में हो।' 

उन्होंने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स अदामू को एकतरफा मुकाबले में हराया था। पिछले पांच साल में विजेंदर को एकमात्र पराजय लोकसभा चुनाव 2019 में झेलनी पड़ी जिसमें वह कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़े थे। 
विज्ञापन


क्या उन्हें इसका मलाल है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं। उन्होंने कहा, 'कई बार आप जीतते हैं और कई बार आप सीखते हैं। मैं राजनीति से जुड़ने के अपने फैसले को ऐसे ही देखता हूं। सिर्फ एक चुनाव हारने से मुझे इस पर मलाल क्यों होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें