फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट में फेल होने के चलते बॉक्सर सुमित सांगवान एक साल के लिए निलंबित

Fri, 27 Dec 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुक्केबाज सुमित सांगवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान पर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया। लंदन ओलंपिक 2012 में भाग ले चुके सांगवान पहले 91 किलोवर्ग में खेलते थे। उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर ट्रायल खेलना था लेकिन उन पर प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

विज्ञापन


नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने ट्वीट किया, 'प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी सुमित सांगवान पर तुरंत प्रभाव से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।' सांगवान का नमूना 10 अक्तूबर को लिया गया था जिसमें डायूरेटिक्स और 'मास्किंग एजेंट' के अंश पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें