फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सम टूर्नामेंट: भारत के पांच पदक पक्के, लवलीना-अमित पंघाल क्वार्टरफाइनल में हारे

Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pooja Rani - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार सफर जारी है। एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किग्रा) भारवर्ग में अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

विज्ञापन


बुधवार को देर रात खेले गए मुकाबलों में रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया। रानी तीन बार की एशियाई पदक विजेता और 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता है। इससे पहले एम सी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो) और जास्मीन (57 किलो) अंतिम चार में पहुंच चुकी है । 

एक अन्य मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी लवलीना को क्वार्टर फाइनल में रूस की सादम दालगातोवा ने 5-0 से हराया। एशियाई कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किलो) भी इटली की इरमा तीस्ता से 5-0 से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन


मोहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया
मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने इटली के सिमोन स्पाडा को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया जहां उनका सामना पनामा के ओरलांडो मार्टिनेज से होगा।

अमित पंघाल क्वार्टरफाइनल में हारे
वहीं, पिछले साल दिसंबर में जर्मनी में कोलोन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमित पंघाल (52 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय दावेदार गैब्रियल एस्कोबार से हरा दिया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत समेत 17 देशों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से भी मैरीकॉम के नेतृत्व में मुक्केबाजों का एक बड़ा दल यहां पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें