फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वरस्टोन ग्रां प्री में हैमिल्टन से आगे ‘पोल पोजिशन’ से शुरुआत करेंगे बोटास

Sun, 09 Aug 2020 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वालटेरी बोटास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वालटेरी बोटास रविवार को होने वाली फार्मूला वन की 70वीं वर्षगांठ ग्रां प्री में मर्सिडीज के साथी ड्राइवर लुईस हैमिल्टन से आगे ‘पोल पोजिशन’ (पहले स्थान) से शुरुआत करेंगे। शनिवार को क्वालीफायर के बाद हैमिल्टन ने कहा, ‘मैं इतना अच्छा नहीं था लेकिन वालटेरी ने अच्छा काम किया इसलिए वह पोल का हकदार था।’

विज्ञापन


हैमिल्टन रिकार्ड बराबर करने वाले सातवें विश्व खिताब की कोशिश में जुटे हैं और ब्रिटिश ग्रां प्री जीतने के बाद वह बोटास पर चैंपियनशिप में 30 अंक की बढ़त बनाए हैं। बोटास ने एक मिनट 25.154 सेकेंड में सबसे तेज लैप पूरी की और वह हैमिल्टन से 0.063 सेकेंड आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें