फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल को मिलना चाहिए था द्रोणाचार्य अवॉर्ड: बिंद्रा 

Sun, 18 Aug 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के लिए ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने पूर्व शूटर और कोच जसपाल राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित न किए जाने पर समिति की आलोचना की है। जसपाल ने मनु बाकर, सौरभ चौधरी और अनीश भनवालो जैसे युवा चैंपियन शूटरों को कोचिंग दी है। बिंद्रा ने ट्वीट किया कि यह दुखद है कि जसपाल की द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए उपेक्षा की गई। मुझे उम्मीद है कि उनके सिखाए निशानेबाज टोक्यो ओलंपिक में समिति के फैसले को गलत साबित कर देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें