निखत जरीन (51 किग्रा) की अगुआई में नार्थईस्ट राइनोज ने बिग बाउट मुक्केबाजी लीग के अपने पहले मुकाबले में बंगलूरू ब्रॉलर्स को 4-3 से पराजित किया। एशियाई चैंपियनशिप-2019 की कांस्य पदक विजेता निखत जब रिंग में उतरी तब उनकी टीम 1-3 से पिछड़ रही थी।
निखत ने बंगलूरू की पिंकी रानी को 3-2 से हराकर राइनोज को वापसी दिलाई। इसके बाद दक्ष (75 किग्रा) ने चोटिल होने के बावजूद नितिन को 5-0 से हराकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। लालदिन माविया ने निर्णायक मुकाबले में आशीष इंसा को 3-2 से हराकर राइनोज को 4-3 से जीत दिला दी।
इससे पहले बंगलूरू के रेयाल पुरी (91 किग्रा) ने इरागाशेव तैमूर को नाकआउट किया। मनदीप जांगड़ा (57 किग्रा)ने दिनेश डागर को 4-1 से हराकर राइनोज को बराबरी दिलाई। सिमरनजीत (64 किग्रा) ने जॉनी और गौरव बिधुड़ी (56 किग्रा) ने मोहम्मद इताश को हराकर बंगलूरू का स्कोर 3-1 कर दिया।