फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग: बांबे को हराकर गुजराल फाइनल में

Fri, 20 Dec 2019 09:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित पंघाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल की अगुवाई में गुजरात जाएंट्स ने गुरुवार को यहां बॉम्बे बुलेट्स को 4-1 से हराकर बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के फाइनल में प्रवेश किया। गुजरात की तरफ से चिराग और स्कॉट फोरेस्ट ने भी चमक बिखेरी। चिराग ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में बॉम्बे के कविंदर बिष्ट को हराया। 

विज्ञापन


वहीं स्कॉट ने पुरुषों के 91 किलोग्राम भारवर्ग में इमामैनुएल रेयास को पराजित किया। बिष्ट ने पहले राउंड में शानदार खेल भी दिखाया लेकिन चिराग ने बाकी के दो राउंड में दमदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत हासिल की। इसी तरह स्कॉट भी पहले दो राउंड में तो थोड़ा पीछे रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने स्पेन के मुक्केबाज को अच्छी टक्कर दी और करीबी जीत हासिल की। 

गुजरात के कप्तान पंघाल दो मैचों के आराम के बाद रिंग में उतरे थे। उन्होंने उम्मीद के मुताबिक पुरुषों के 52 किलोग्राम भारवर्ग में बॉम्बे के अनंच चोपाड़े को हराया। अनंत ने हालांकि एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को कड़ी चुनौती दी।
विज्ञापन


दिन के पहले मैच में गुजरात को हार मिली लेकिन आशीष कुल्हारिया ने अपना मुकाबला जीत गुजरात की वापसी करा दी। बॉम्बे बुलेट्स की कप्तान इंग्रीट लोरेना वालेंसिया ने पहले मैच में गुजरात की राजेश नरवाल को हराया। इसके बाद आशीष ने सिद्धार्थ वर्मा को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को नार्थईस्ट राइनोज और पंजाब पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें