फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिफारिश: अर्जुन अवार्ड की रेस में गौरव-सोनिया और सिमरनजीत, बीएफआई ने किया नॉमिनेट

Sat, 03 Jul 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोलंकी (57 किलो) 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि सोनिया चहल (57 किग्रा) ने उसी साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
गौरव सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) ने शनिवार को गौरव सोलंकी, सोनिया और सिमरनजीत कौर को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। बीएफआई के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी। सोलंकी (57 किलो) 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि सोनिया चहल (57 किग्रा) ने उसी साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वहीं, सिमरनजीत (60 किग्रा) 2018 विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता हैं और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं चार भारतीय महिला मुक्केबाजों में से हैं। वह पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं। हालांकि ये दोनों ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख पांच जुलाई है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

साजन प्रकाश अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक साजन प्रकाश के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। एसएफआई ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिए अनुभवी कोच कमलेश नानावटी का नाम भेजा है। लगातार दूसरे साल साजन प्रकाश का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है जो टोक्यो में अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। केरल के इस 27 साल के तैराक ने पिछले हफ्ते इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी में पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56:36 सेकंड का समय निकालकर तोक्यो ओलंपिक के लिए 'ए' कट से क्वालीफाई किया था। तपन पाणिग्रही को द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम वर्ग) में नामांकित किया गया है जिन्होंने पैरा तैराकी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन तैयार करने में काफी योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें