फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: बेंगलुरु बुल्स की धमाकेदार जीत, तेलुगु टाइटंस को 44-28 से रौंदा

Tue, 18 Dec 2018 11:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
विज्ञापन

बेंगलुरु बुल्स ने मंगलवार को प्रो कबड्डी 2018 के 117वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस पर धमाकेदार जीत दर्ज की। हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्रस कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने तेलुगु टाइटंस को 44-28 से हराया। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित ने 6 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तेलुगु टाइटंस की तरफ से राहुल चतुर्वेदी ने 22 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मोहसेन 6 टैकल में 4प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।

बता दें कि इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 22 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगु टाइटंस को 16 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रो कबड्डी 2018 के 118वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टालर्स को 39-30 से करारी मात दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें