बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग मैच में शनिवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में खेले इस मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने पिंक पैंथर्स को 39-28 से शिकस्त दी और टीम ग्रुप बी की तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह पक्की कर लही है।
बता दें कि जयपुर की टीम के लिए यह लगातार तीसरी हार है। हाफ टाइम तक बंगाल की टीम 18-13 से आगे थीं और इसके बाद यह अंतर और बढ़ता गया। जयपुर के दीपक हुड्डा ने नौ रेड अंक बनाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।