फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश ने भी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल करने की अपील की

Tue, 17 Sep 2019 11:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो पिक शूटिंग
विज्ञापन

बांग्लादेश ने भी भारत और आस्ट्रेलिया का साथ देते हुए 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में निशानेबाजी को शामिल करने की अपील की है। बांग्लादेश के खेल मंत्री मोहम्मद जाहिद अहसान रसेल ने रविवार को ब्रिटेन के राष्ट्रमंडल खेलों, संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण एशिया मामलों के राज्यमंत्री तारिक अहमद से इस मामले में ‘निजी हस्तक्षेप’ करने की अपील की है। 

विज्ञापन


रसेल ने अपने पत्र में लिखा है, ‘‘आप इससे वाकिफ होंगे कि फुटबाल, क्रिकेट, तीरंदाजी और निशानेबाजी खेलों में अभी हमारी स्थिति अच्छी है। इस संबंध में मैं आपको निशानेबाजी और उसके बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर किये जाने के प्रस्ताव को लेकर यह पत्र लिख रहा हूं। ’’ 

उन्होंने लिखा है, ‘‘आपका आभार होगा अगर आप इसमें निजी तौर पर हस्तक्षेप करते हैं ताकि निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शामिल किया जा सके। ’’ 
विज्ञापन


भारत और आस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश तीसरा देश है जिसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल से निशानेबाजी को बाहर करने का विरोध किया है। बता दें कि 1974 के बाद पहली बार निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखा गया है। 

इससे पहले भारत के खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ब्रिटेन के डिजीटल, संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री निकी मोर्गन को पत्र लिखकर निशानेबाजी को शामिल करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें