यूरोप के शीर्ष क्लब से अनुबंध करने वालीं पहली भारतीय महिला फुटबॉलर एन बाला देवी को उम्मीद है कि स्काटलैंड की टीम रेंजर्स एफसी के साथ उनके अनुबंध से देश की अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय टीम के स्तर में सुधार होगा।
रेंजर्स वुमेन एफसी ने 29 साल की फारवर्ड से 18 महीने का करार किया। बाला देवी ने कहा ‘देश में महिला फुटबॉल जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उम्मीद है कि कई और युवा लड़कियां यूरोप में खेलने जाएंगी और भविष्य में राष्ट्रीय टीम में सुधार होगा।’