फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग पूनिया के गोल्ड का सपना टूटा, जापानी पहलवान बना विश्व चैंपियन

Tue, 23 Oct 2018 09:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bajrang punia
विज्ञापन

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का पहली बार विश्व कुश्ती चैंपियनशिप खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारतीय पहलवान को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान के ताकुटो ओटोगुरो के हाथों 9-16 की शिकस्त झेलनी पड़ी। गोल्ड मेडल का सपना टूटा और बजरंग को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। हंगरी के बुडापेस्ट में 65 किमी वर्ग में 24 वर्षीय बजरंग को 19 वर्षीय ओटोगुरो से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन




जापानी पहलवान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले जापान के सबसे कम उम्र के पहलवान बने। बता दें कि 2015 में ओटोगुरो कैडेट विश्व चैंपियन बने थे।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया भले ही गोल्ड मेडल चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा ली है। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन


हालांकि, बजरंग पूनिया का एक सत्र में तीन बड़े खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता था। विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक सिर्फ दोहरे ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने ही जीता है, जिन्होंने 2010 में मास्को में 66 किलो वर्ग में यह कमाल किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें