फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः बजरंग ने निर्णायक बाउट जीतकर पंजाब को दिलाई पहली जीत

Sun, 20 Jan 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी बजरंग पूनिया ने ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को दिल्ली सुल्तांस के आंद्रे क्वितकोवस्की के खिलाफ निर्णायक बाउट अपने नाम की और प्रो कुश्ती लीग में गत चैम्पियन पंजाब रायल्स को पहली जीत दिलाई। 

विज्ञापन


यह 65 किग्रा वर्ग का निर्णायक मुकाबला दो विश्व चैम्पियनशिप के पदकधारियों के बीच था जिसमें बजरंग ने आंद्रे को पराजित कर बाजी मारी। छठी बाउट में रियो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी दिल्ली की साक्षी मलिक को 2018 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी पंजाब की अनीता को 11-0 से हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जिससे मुकाबले का फैसला निर्णायक बाउट तक चला गया। 

इससे पहले दिल्ली सुल्तांस के रूसी पहलवान खेतिक साबालोव ने शाम की पहली बाउट जीती। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी विनोद कुमार को 14-0 से मात दी। पंजाब रॉयल्स की 2018 यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी सिंथिया वेस्कान ने 2018 यूरोपीय अंडर 23 चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदकधारी अनास्तासिया शुस्तोवा की चुनौती को पस्त करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर गत चैम्पियन को बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन


पुरूषों के 86 किग्रा वर्ग में पंजाब रायल्स के 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता दातो मागारिश्विली ने पिछले साल के राष्ट्रीय चैम्पियन प्रवीण पर 12-0 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर महज दो मिनट में शानदार जीत दर्ज की। 

राष्ट्रीय चैम्पियन पिंकी ने 53 किग्रा की बाउट में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की उप विजेता पंजाब रायल्स की अंजू को 9-4 से पराजित किया। पंजाब रायल्स के पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदबधारी कोरे जार्विस ने 125 किग्रा बाउट में सतेंदर मलिक पर 7-2 से जीत हासिल की। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें