18वें एशियाई खेलों में 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में पीला तमगा जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने अपना पदक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया। वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को निधन हो गया था। पूनिया ने कहा, 'मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है।'
वहीं, सोशल मीडिया पर बजरंग के लिए धड़ाधड़ बधाइयों का तांता लगने लगा। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य दिग्गों ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूनिया को बधाई देते हुए लिखा, '65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बजरंग पूनिया को बधाई। भारत को आपकी उपलब्धियों पर नाज है।'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर पूनिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा, '65 किलोग्राम वर्ग में यादगार जीत के लिए उन्हें बधाई। यह जीत इसलिए ज्यादा खास है कि क्योंकि यह देश के लिए पहला गोल्ड मेडल है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
टीम इंडिया के पूर्व बिस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्विट कर लिखा, 'वाह! बजरंग पूनिया। हमें गर्व कराने के लिए आप पर मुझे गर्व है। अपने वादे को पूरा करने के लिए आपको बधाई। शाबाश!'
भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने गोल्ड मेडल जीतने पर पूनिया को बधाई दी।
भारतीय बैडमिंटन स्टार ने पहले दिन पहला गोल्ड मेडल जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।