फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूएल: दिल्ली-पंजाब मुकाबले में बजरंग पूनिया होंगे आकर्षण का केंद्र

Sun, 20 Jan 2019 08:37 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajrang Punia
विज्ञापन

गत चैंपियन पंजाब रॉयल्स पिछले मैच में मुंबई से मिली हार को भुलाकर प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सत्र में रविवार को यहां दिल्ली सुल्तांस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी, जहां सब की नजरें टीम के स्टार खिलाड़ी बजरंग पूनिया पर होगी।

विज्ञापन


दिल्ली सुल्तांस ने अपने पिछले मुकाबले में यूपी दंगल की मजबूत टीम को शिकस्त दी थी, जिससे पंजाब के खिलाफ मैच से पहले उनके हौसले बुलंद होंगे। इस मुकाबले का आकर्षण पंजाब रॉयल्स की बजरंग होंगे। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आंद्रे कवितकोवस्की पर वह भारी पड़ सकते हैं। इसी तरह पुरुषों के सुपर हैवीवेट वर्ग में सत्येंद्र और कनाडा के कोरे जार्विस तथा साक्षी मलिक और अनिता के बीच मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 

इस लीग में अब तब शानदार प्रदर्शन करने वाले पंकज का 57 किलो में पंजाब के नितिन राठी से मुकाबला प्रतियोगिता का आकर्षण रहेगा। नितिन अनुभवी हैं और उन्होंने पिछले साल कई उलटफेर किए थे। वहीं पंकज को मौजूदा सत्र का खोज कहा जा सकता है, जिन्होंने न सिर्फ पूर्व एशियाई चैंपियन संदीप तोमर को कड़ी टक्कर दी है बल्कि राष्ट्रीय चैंपियन नवीन को हराकर उलटफेर भी किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा महिलाओं में 53 और 57 किग्रा वर्ग में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। इसमें से 53 किलो में पंजाब रॉयल्स की अंजू का मुकाबला दिल्ली सुल्तांस की पिंकी से होगा, वहीं 57 किलो में दिल्ली टीम की बुल्गारियाई खिलाड़ी मिमी रिस्तोवा के सामना रोमानिया की कैथरीना होंगी। 

अंजू और पिंकी के बीच राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में कड़ा संघर्ष देखने को मिला था और वैसी ही मुकाबले की यहां भी उम्मीद है। पिंकी ने पिछले साल की विश्व चैंपियन वानेसा को पिछले मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

दिल्ली के कोच सुजीत मान ने कहा कि यूपी दंगल पर शानदार जीत के बाद उनकी टीम का उत्साह बढ़ा है और उसके सभी खिलाड़ी आगे के मैचों में और अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं। पंजाब टीम के सह मालिक धर्मपाल राठी ने कहा कि हमारे पहले मैच के प्रदर्शन से कोई भी टीम गलतफहमी न पाले क्योंकि हम पिछले दोनों मौकों पर पहला मैच हारने के बाद ही चैंपियन बने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें