फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूएल युवा पहलवानों के लिए बेहतर मंच : बजरंग

Tue, 08 Jan 2019 11:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bajrang punia
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कहा कि आगामी प्रो कुश्ती लीग युवा भारतीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से सीखने का बेहतर मंच मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूएल का चौथा चरण 14 से 31 जनवरी से शुरू होगा जिसमें विजेता टीम को 1.9 करोड़ रूपये और उप विजेता को 1.1 करोड़ रूपये की राशि की ईनामी राशि मिलेगी। बजरंग 65 किग्रा वर्ग में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लीग ने उन्हें खुद का खेल बेहतर समझने में भी मदद की। 

उन्होंने कहा, 'यह सचमुच खेल को बेहतर समझने में मदद करती है क्योंकि इसमें दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के साथ भाग लेने और अभ्यास करने का मौका मिलता है।' 
विज्ञापन


उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, 'यह निश्चित रूप से काफी मददगार साबित होगी जिससे खिलाड़ियों को मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के ट्रेनिंग करने की शैली और उनकी तैयारी को देखने और सीखने का मौका मिलेगा।' इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें