फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग-राणा एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

Tue, 23 Apr 2019 04:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : pti
विज्ञापन

भारत ने पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया जब बजरंग पूनिया और प्रवीण राणा एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर-1 पहलवान बजरंग ने उज्बेकिस्तान के सिरोजिदिन खासानोव को 12-1 से हराया। अब वह 65 किलोवर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान के सायातबेक ओकासोव से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने ईरान के पेमैन बियाबानी और श्रीलंका के चार्ल्स फर्न को मात दी थी। राणा ने 79 किलो वर्ग में कजाकिस्तान के जी उसेरबायेव को 3-2 से हराया। अब वह ईरान के बहमान मोहम्मद तैमूरी के खिलाफ उतरेंगे। इससे पहले उन्होंने जापान के यूता एबे और मंगोलिनया के टग्स अर्डेन डी को मात दी थी। 

वहीं, 57 किलो वर्ग में रवि कुमार ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ में पहुंच गए जिन्होंने रेपेचेज में ताइपे के चिया सो लियु को हराया। अब वह जापान के युकी ताकाहाशी से खेलेंगे। सत्यव्रत कादियान ने भी 97 किलोवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


उन्हें क्वॉर्टरफाइनल में बतजुल उलजिसाइखान ने मात दी लेकिन मंगोलिया के इस पहलवान के फाइनल में पहुंचने से सत्यव्रत ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जगह बना ली। रजनीश 70 किलोवर्ग में हारकर बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें