मेडिसन स्क्वेयर में फाइट करते बजरंग
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के नंबर एक पहलवान भारत के बजरंग पूनिया ने इतिहास रच दिया। 6 मई को बजरंग पूनिया पहले भारतीय बने जो मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में फाइट करते नजर आए। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 मई को तड़के खेला गया। हालांकि बजरंग दो बार के यूएस चैंपियन यिआनी दियाकोमाहलिस से यह मुकाबला हार गए।
बता दें कि अमेरिकी कुश्ती संघ ने बजरंग को मैडिसन स्क्वेयर गार्डन मे लड़ने के लिए आमंत्रित किया था। इस मुकाबले को 'ग्रेपल एट द गार्डन- बीट द स्ट्रीट्स' नाम दिया गया था। यह टूर्नामेंट 9 साल से रेसलिंग में काफी बड़ा इवेंट बन चुका है। बजरंग इस समय 65 किलो भाग वर्ग में नंबर वन पुरुष पहलवान हैं। उन्होंने इसी सप्ताह की शुरुआत में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।