फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Aliyev 2019: बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड, रूस के पहलवान विक्टर को हराया 

Thu, 02 May 2019 11:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन

विश्व के नंबर-1 पहलवान बजरंग पूनिया ने गुरुवार को अली अलीयेव कुश्ती टूर्नामेंट 2019 में गोल्ड मेडल जीता। पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में पूनिया ने रूस के पहलवान विक्टर रसादिन को 13-8 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। दो हफ्ते में पूनिया का यह दूसरा मेडल है। पिछले हफ्ते उन्होंने चीन के शियान में आयोजित एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन


बता दें कि बजरंग पूनिया 6 मई यानी सोमवार को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में दो बार के यूएस चैंपियन यिआनी दियाकोमाहलिस से भिड़ेंगे। बजरंग पहले भारतीय हैं जो मेडिसन स्क्वेयर गार्डन फाइट करते नजर आएंगे। बता दें कि अमेरिकी कुश्ती संघ ने बजरंग को मैडिसन स्क्वेयर गार्डन मे लडने के लिए आमंत्रित किया है। इस मुकाबले को 'ग्रेपल एट द गार्डन- बीट द स्ट्रीट्स' नाम दिया गया है।

मालूम हो कि इससे पहले पुनिया 2014 एशियन गेम्स में सिल्वर और 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यही कारण है कि भारतीय कुश्ती संघ ने मंगलवार, 30 अप्रैल को बजरंग के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें