फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics Federation of India: एशियाड स्वर्ण विजेता बहादुर सिंह बने नए एएफआई अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

Tue, 07 Jan 2025 12:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सागू ने 2000 और 2004 ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया। वह एथलीट आयोग प्रतिनिधि के तौर पर निवर्तमान कार्यकारी परिषद के सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज और बहादुर सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को मंगलवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह लंबे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे।

बुसान एशियाई खेल 2002 में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने तथा 2000 और 2004 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 51 वर्षीय सागू को चार साल के लिए इस पद पर चुना गया है। वह एएफआई एथलीट आयोग के सदस्य भी हैं।

निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज के अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो जाने के बाद सागू मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे थे। एएफआई की दो दिवसीय वार्षिक आम बैठक में उनके चुनाव को औपचारिक रूप दिया गया।

सागू ने एशियाई खेल 2002 में पुरुषों के गोला फेंक में 19.03 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.40 मीटर है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एएफआई के अन्य पदों के लिए भी कोई चुनाव नहीं हुआ तथा 2020 में पिछली एजीएम के दौरान जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति हुई। दिल्ली इकाई के शीर्ष पदाधिकारी संदीप मेहता को निर्विरोध एएफआई सचिव चुना गया। वह निवर्तमान कार्यकारी परिषद में वरिष्ठ संयुक्त सचिव थे। स्टेनली जोन्स को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

67 वर्षीय सुमरिवाला 2012 से एएफआई अध्यक्ष थे और मौजूदा राष्ट्रीय खेल संहिता के तहत वह इस बार चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे। उनके कार्यकाल के दौरान नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। सुमारिवाला वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें