फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोहण: हिमालय नापने निकलेंगी 50 साल से अधिक उम्र की 10 महिलाएं, बछेंद्री पाल करेंगी अगुवाई

Sun, 07 Mar 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • 50 साल से अधिक उम्र की 10 महिलाओं के पर्वतारोहण दल की अगुवाई करेंगी बछेंद्री
  • पांच महीने के लंबे इस अभियान की शुरुआत मई के पहले सप्ताह से होगी
  • लगभग 40 पर्वतों से होते हुए 4500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा दल
विज्ञापन
bachendri pal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल 50 साल से अधिक उम्र की 10 महिलाओं के पर्वतारोहण दल की अगुवाई करेंगी। पांच महीने के लंबे हिमालय पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत मई के पहले सप्ताह से होगी। 'फिट इंडिया' के बैनर तले युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से 'टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन' द्वारा आयोजित यह अभियान को अक्तबूर के दूसरे सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के कराकोरम पर्वत श्रृंखला में खत्म होगा।

विज्ञापन


इस दिग्गज पर्वतारोही ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'यह अभियान सभी आयु वर्ग की महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगा।' उन्होंने कहा, 'महामारी के दौर में, महिलाओं का स्वास्थ्य और फिटनेस परिवार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए एक उम्मीद प्रदान करेगा और 50 या 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नया रास्ता बनाएगा। यह महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक होगा।'

गौरतलब है कि 'फिट एट 50 प्लस वुमन' (50 साल से अधिक की उम्र में भी फिट महिलाएं)', ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन '21' अरुणाचल प्रदेश से मई के पहले सप्ताह में शुरू होगा और लगभग 40 पर्वतों से होते हुए 4,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जिसमें 71,320 फीट ऊंचा और मुश्किल माने जाने वाला लामखंगा दर्रा भी शामिल है। अरूणाचल से अभियान शुरू करने के बाद यह दल भूटान, सिक्किम, नेपाल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश स्थिति विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं से होते हुए लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कराकोरम दर्रे के पास खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें