भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अयहिका मुखर्जी ने बेल्जियम ओपन के अंडर-21 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उन्हें कोरिया की यूजिन किम से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि युगल में एंथोनी अमलराज और सानिल शेट्टी ने कांस्य पदक दिलाया।
अयहिका ने फाइनल में किम को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह हार नहीं टल सकीं। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने हांगकांग की चेंगझू झू को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अर्चना कामत और मौमिता दत्ता हार के साथ बाहर हो गईं। पुरुष युगल में अमलराज और शेट्टी ने युगल में बेल्जियम की ओलेव कोसोलोस्की और लारेंस को 10-12, 15-13, 11-9, 11-6 से पराजित किया।