फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबल ने स्टीपलचेज में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 19 Mar 2019 12:05 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अविनाश सेबल
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अविनाश सेबल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज 8:28.94 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ जीतकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (8:29.80 सेकंड) तोड़कर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। 

विज्ञापन


फर्राटा स्टार हिमा दास ने फेडरेशन कप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 52.88 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, हालांकि वह  52.75 सेकंड से एशियाई चैंपियनशिप का मार्क हासिल करने में नाकाम रही। 

उनके पिछले रिकॉर्ड और काबिलियत को देखते हुए हालांकि उन्हें एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह मिल जाएगी। जिंसन जानसन और राजीव अरोकिया ने 1500 और 400 मीटर दौड़ में एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। हेप्टाथलान में स्वप्ना बर्मन ने भी क्वालिफाई किया। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद ने 100 मीटर दौड़  में चैंपियन बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें