चीन में ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारी कर रहे भारतीय मुक्केबाज पांच से 25 जनवरी तक पटियाला में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाजों के साथ ट्रेनिंग करेंगे। राष्ट्रीय पुरुष कोच सीए कटप्पा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया ने चीन के वुहान में तीन से 14 फरवरी तक होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर से पहले जनवरी में पटियाला में भारतीय मुक्केबाजों के साथ ट्रेनिंग करने का भारत का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। कटप्पा ने कहा,‘हमने दो-तीन देशों को आमंत्रित किया था और ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे मुक्केबाज आएंगे जो ओलंपिक क्वालिफायर में ट्रेनिंग कर रहे हैं।’