फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्नस्ट बने ड्राइव ऑन चैंपियन: 2007 के बाद पहली बार अमेरिकी खिलाड़ियों ने सत्र के पहले तीन खिताब जीते

Mon, 08 Mar 2021 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स
विज्ञापन

आस्टिन अर्नस्ट ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जेनिफर कुपचो को पांच शॉट से हराकर ड्राइव ऑन गोल्फ चैंपियनशिप जीती जो उनका तीसरा एलपीजीए खिताब है। अर्नस्ट और कुपचो पहले दो दौर में संयुक्त बढ़त पर थी। अर्नस्ट ने तीसरे दौर में एक शॉट की बढ़त बनाई और अंतिम दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर कुल 15 अंडर 273 के स्कोर के साथ खिताब जीता।

विज्ञापन


कुपचो ने शनिवार को आखिरी होल में ईगल बनाया था, लेकिन रविवार को वह एक डबल बोगी और तीन बोगी कर बैठी और उनका स्कोर दो ओवर 74 रहा। कोर्डा बहनों जेसिका और नेली ने इस साल की पहली दो प्रतियोगिताएं जीती थी और अब अर्नस्ट ने अमेरिका को लगातार तीसरा खिताब दिलाया है। ऐसा 2007 के बाद पहली बार हुआ है जबकि अमेरिकी खिलाड़ियों ने सत्र के पहले तीन खिताब जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें