फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र में धांधली रोकने को एएफआई उठाएगी बड़ा कदम

Wed, 17 Jul 2019 09:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-सीनियर में पदक जीतने वाले एथलीटों को नहीं खेलने दिया जाएगा जूनियर कंपटीशन
-बोल्ट के साथ जमैका में तैयारी करने वाले निसार को जूनियर शिविर से किया बाहर
विज्ञापन
एथलीट - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में 41 एथलीटों के आयु की धोखाधड़ी में पकड़े जाने के बाद एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) बड़ा और विवादों का जन्म देने वाला कदम उठाने जा रही है। फेडरेशन ने फैसला लिया है कि सीनियर कंपटीशन में पदक जीतने वाले एथलीटों को अब जूनियर होने के बावजूद जूनियर कंपटीशन में नहीं खेलने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


फेडरेशन के इस फैसले पर शुक्रवार को आगरा में होने वाली वार्षिक आमसभा (एजीएम) में मोहर लगने जा रही है। यही नहीं देश के उभरते स्प्रिंटर और दिग्गज उसैन बोल्ट के साथ जमैका में ट्रेनिंग करने वाले दिल्ली के निसार अहमद और हरियाणा के चैंपियन हाई जंपर विजय मलिक को 25 जुलाई से लगने वाले जूनियर शिविर से बाहर कर दिया गया है। 

इस साल रायपुर में हुई जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में ही बोन टेस्ट के बाद 41 एथलीट की उम्र उनकी आधिकारिक आयु से अधिक निकली। इनमें निसार और विजय भी थे। फेडरेशन के एक पदाधिकारी का कहना है कि आयु की धोखाधड़ी में पकड़े गए एथलीटों के खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब निसार नहीं खेल पाएंगे जूनियर कंपटीशन : खेलो इंडिया में 100 मीटर का गोल्ड जीतने वाले निसार अब कभी जूनियर स्तर का कंपटीशन नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनकी आधिकारिक उम्र अभी भी 17 साल है। सूत्रों के अनुसार जूनियर शिविर के लिए उनका और विजय का नाम उनके कोच ने डाला था, जिसे एएफआई ने हटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें