फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: एशियाड स्वर्ण विजेता बहादुर सिंह होंगे नए एएफआई अध्यक्ष, अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2025 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिडनी और एथेंस ओलंपिक में खेल चुके बहादुर को सात और आठ जनवरी को होने वाली सालाना आमसभा में निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज और बहादुर सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुसान एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण दिलाने वाले शॉटपुटर पद्मश्री बहादुर सिंह सागू भारतीय एथलेटिक महासंघ के नए अध्यक्ष होंगे। वह पूर्व ओलंपियन आदिल सुमारीवाला की जगह लेंगे। 67 वर्षीय सुमारीवाला के तीन कार्यकाल पूरे हो चुके हैं और वह आगे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


51 वर्ष के सागू ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2000 और 2004 ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया । वह एथलीट आयोग प्रतिनिधि के तौर पर निवर्तमान कार्यकारी परिषद के सदस्य भी हैं। दो दिवसीय एजीएम में अगले चार साल के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। वह सीनियर चयन समिति के भी सदस्य हैं। बाकी पदों के लिये चुनाव नहीं होंगे। संदीप मेहता को सचिव चुना जाएगा। वह निवर्तमान कार्यकारी परिषद में सीनियर संयुक्त सचिव थे।

उनके कार्यकाल में नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक का स्वर्ण और रजत जीता। सिडनी और एथेंस ओलंपिक में खेल चुके बहादुर को सात और आठ जनवरी को होने वाली सालाना आमसभा में निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना जाएगा। वह अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश कर रही थीं, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया, जिसके चलते निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन


1998 के एशियाड में दो स्वर्ण जीतने वाली ज्योर्तिमय सिकदर संयुक्त सचिव बनेंगी, जबकि तेलंगाना के स्टानले जोंस कोषाध्यक्ष होंगे। संदीप मेहता एएफआई के नए महासचिव होंगे। 2010 के गुआंग झू एशियाड की स्वर्ण विजेता सुधा सिंह और 100 मीटर में राष्ट्रीय कीर्तिमानधारी रचिता मिस्त्री, हरजिंदर सिंह और प्रियंका भनोट कार्यकारिणी सदस्य होंगी। बहादुर सिंह की अगुआई में 2036 तक के ओलंपिक की रूपरेखा खींची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें